सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An 11-inch pipeline has been broken for four days, leaving 10,000 people thirsty for every drop of water.

Jalaun News: चार दिन से फटी 11 इंच पाइपलाइन, 10 हजार लोग बूंद-बूंद को तरस रहे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
An 11-inch pipeline has been broken for four days, leaving 10,000 people thirsty for every drop of water.
फोटो - 03 बाइक से पानी लाता हुआ युवक। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गांव में चार दिन पहले टंकी के पास 11 इंच की पाइपलाइन फटने से 10 हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
Trending Videos




ग्रामीणों के मुताबिक पाइपलाइन करीब छह से सात फीट गहरी होने के कारण लीकेज ठीक करने में दिक्कत आ रही है। गड्ढे में लगातार पानी भर जाने से मरम्मत कार्य बाधित है। गांव के निजी ऑपरेटर संतोष अहिरवार मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते काम पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सुबह पांच बजे से ही पानी के लिए लाइनें लग जा रही हैं। लोग सबमर्सिबल और हैंडपंपों पर घंटों इंतजार कर रहे हैं। अधिकतर हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। तालाब सूखने से पशुओं के लिए भी पानी का संकट भी है। ग्रामीणों को जानवरों को नहर तक ले जाना पड़ रहा है।

ग्रामीण इरफान सोलंकी, प्रेम नारायण, आशीष कुमार, नैतिक, राज गुप्ता, पंकज, मुकेश यादव और महादेव अतरौलिया ने बताया कि गड्ढे से पानी निकालने के लिए इंजन लगाया जाए, तभी पाइपलाइन की मरम्मत संभव हो पाएगी।

ग्रामीणों ने खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराने और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। नवरात्र के चलते पानी की जरूरत और बढ़ गई है, जिससे लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। कई ग्रामीण अब पानी के लिए टैंकर मंगाने की तैयारी में हैं।



वर्जन

लीकेज की समस्या की जानकारी हुई थी। इस पर वहां टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। सामान भी पहुंच गया है।


अजय कुमार, जेई जल निगम।

फोटो - 03 बाइक से पानी लाता हुआ युवक। संवाद

फोटो - 03 बाइक से पानी लाता हुआ युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed