{"_id":"69a9ccf3d55ede87ba097d3b","slug":"bhitari-won-the-holi-premier-league-title-orai-news-c-224-1-ori1005-141210-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भिटारी ने जीता होली प्रीमियर लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भिटारी ने जीता होली प्रीमियर लीग का खिताब
विज्ञापन
फोटो - 05 शील्ड के साथ खड़े विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। क्षेत्र के जहटौली गांव में आयोजित होली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में भिटारी टीम ने जहटौली को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जहटौली के कप्तान अनुज सेंगर और भिटारी के कप्तान प्रियांशु के बीच हुआ। भिटारी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जहटौली टीम की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में ही तीन विकेट गिर गए और पांच ओवर में टीम मात्र 23 रन बना सकी। इसके बाद मनीष और अरुण ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने सधी हुई बल्लेबाजी कर टीम को कुछ मजबूती दी, लेकिन मनीष के आउट होते ही जहटौली की पारी फिर लड़खड़ा गई। पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई। जहटौली की ओर से अरुण सेंगर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिटारी टीम ने संयमित बल्लेबाजी की। हालांकि जहटौली के गेंदबाज सूरज और मकरंद ने दो-दो विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच बनाए रखा। इसके बावजूद भिटारी के बल्लेबाज हिमांशु एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हिमांशु को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। भिटारी ने 12वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब जीत लिया।
विजेता भिटारी टीम को ग्राम प्रधान योगेश चौराशिया व प्रधान प्रतिनिधि रणजीत कुशवाहा ने 2100 रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शील्ड दी गई। उपविजेता जहटौली टीम को युवा नेता सुरेंद्र यादव, मोहित यादव व पंकज सेंगर ने 1100 रुपये का चेक, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की। अंपायरिंग अन्नू सेंगर और आतिस ने की। मकरंद सेंगर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कमेंट्री अंकुर गुप्ता और दीपांशु भदौरिया ने की।
खेल मैदान की मांग उठाई
फाइनल मैच के समापन पर युवा खिलाड़ियों नीरज सेंगर, दीपांशु, शिवप्रसाद सिंह, प्रियांशु, अन्नू, आतिस, बेटू सेंगर, प्रिंस सेंगर और राजा सहित अन्य खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से खेल मैदान बनवाने की मांग की। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं चाहिए, केवल एक स्थायी खेल मैदान उपलब्ध करा दिया जाए ताकि वे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें। वर्तमान में उन्हें खेतों और बगीचों में खेलना पड़ता है, जहां जमीन मालिकों की अनुमति पर निर्भर रहना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर अब तक खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित नहीं की गई है और न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से मांग की कि गांवों में खेल मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।
Trending Videos