सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collides with divider, one dead, another serious

Jalaun News: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, one dead, another serious
फोटो - 10 मृतक अभय कुमार उर्फ रवि की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवक कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से घर आ रहा था। वह हेलमेट लगाए था।
Trending Videos


एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी अभय कुमार उर्फ रवि कुमार (20) दिल्ली में रहकर कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में कुआं पूजन का कार्यक्रम था। इस पर वह रविवार को झांसी जिले के सिकंदरा निवासी बुआ के बेटे महेंद्र के साथ बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक टूंडला व शिकोहाबाद के बीच पहुंची कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अभय उर्फ रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे। बताया कि अभय दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पिता उत्तम सिंह, भाई योगेश व बहन मिनी सहित अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed