सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike lost control and fell into ditch, driver seriously injured

Jalaun News: बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गिरी, चालक गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and fell into ditch, driver seriously injured
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव मार्ग पर सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। पूरी रात बाइक चालक खंदक में ही पड़ा रहा। मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उसे देखा तो उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos



उरई निवासी अनिल कुमार किसी कार्य से नदीगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोंच-उरई-नदीगांव मार्ग पर ग्राम सदूपुरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराती हुई खंदक में जा गिरी। हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे के बाद वह पूरी रात खंदक में ही घायल अवस्था में पड़े रहे। सुबह जब गांव के लोग टहलने निकले तो उन्होंने खंदक में घायल पड़े युवक को देखा। ग्रामीणों ने तुरंत उसे बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच भिजवाया, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed