सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider farmer dies after being hit by loader

Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies after being hit by loader
फोटो - 11 मृतक धर्मेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कालपी। लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (46) मंगलवार की शाम बाइक से सामान लेने के लिए कालपी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जौंधर नाले के आगे वाच टावर के पास पहुंची कि लोडर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उनका एक बेटा विशाल है जो गुजरात में निजी कंपनी में काम करता है। वह भी पिता की मौत की सूचना पर गांव आ गया है। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाली लोडर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed