{"_id":"69efb1397ac7c526330b6205","slug":"bike-skids-while-trying-to-save-a-dog-three-people-including-an-elderly-man-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-143507-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, बुजुर्ग सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, बुजुर्ग सहित तीन घायल
विज्ञापन
फोटो - 03 सीएचसी में इलाज कराता घायल बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
कोतवाली क्षेत्र के तीतरा गांव निवासी अशोक कुमार (60) अपने बेटे जश्न प्रसाद (26) और बेटी रिया देवी (18) के साथ बाइक से झांसी जा रहे थे। दोनों को होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। सुबह घर से निकलने के बाद जैसे ही वे उरई रोड स्थित ग्राम पड़री के पास पहुंचे, तभी एक कुत्ता अचानक बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक अशोक कुमार संतुलन खो बैठे और बाइक फिसलकर गिर गई।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। अशोक कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।
वहीं रिया देवी और जश्न प्रसाद का उपचार सीएचसी में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X