{"_id":"69efb29377e512e428041c92","slug":"woman-assaulted-accused-of-attempting-to-burn-her-orai-news-c-224-1-ori1005-143515-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला से मारपीट, जलाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला से मारपीट, जलाने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में जमीन विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और उसे जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़िता यास्मीन उर्फ मुन्नी पत्नी असद पठान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को करीब आठ बजे वह घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग उनके दरवाजे की जगह पर किचन बनाने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि कई लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उन्हें जलाने का प्रयास भी किया। साथ ही उन्होंने अपने पति असद पठान पर भी परिवार का साथ देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति पर परिवार का उधार होने के कारण वह उनके खिलाफ खड़े हैं और उन्हें पागल घोषित करने की धमकी दे रहे हैं।
घटना से जुड़ा मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गरमा गया है। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा कई बार मारपीट की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़े हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X