सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bikes collide, youth dies, another seriously injured

Jalaun News: बाइकें टकराईं, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide, youth dies, another seriously injured
फोटो - 01 मृतक आशिक श्रीवास की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बाइकों की आमने-सामने भिंड़त में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। एक की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos


डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी आशिक श्रीवास (25) रविवार की शाम को किसी काम के चलते उरई आ रहा था। उसकी बाइक नारायण होटल के पास पहुंची तभी बाइक सवार कुसमिलिया निवासी अमर सिंह की उससे टक्कर हो गई। हादसे में आशिक व अमर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने आशिक को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में इलाज के दौरान आशिक की मौत हो गई। अमर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल हरीशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed