सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother beaten up for opposing molestation.

Jalaun News: छेड़छाड़ के विरोध में भाई को पीटा

Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten up for opposing molestation.
उरई। बहन से छेड़खानी का विरोध भाई को महंगा पड़ गया। कुछ युवकों ने भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की रात को वह बहन को ताजिया की छड़ दिखाने गया था। जय हिंद टॉकीज के आगे मछली मंडी के पास जब वह वहां खड़ा होकर छड़ का जुलूस देख रहा था तभी वहां तभी फकीरन टोला निवासी कई युवक आ गए और उसकी बहन के साथ छींटाकशी करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उसे जबरन गंदा पानी पिलाया गया। किसी तरह बहन ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे तो मारपीट करने वाले धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed