सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cunning thief arrested with scooter stolen from Vrindavan

Jalaun News: वृंदावन से चोरी हुई स्कूटी के साथ शातिर गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cunning thief arrested with scooter stolen from Vrindavan
फोटो - 15 पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी इलियास। - फोटो : 1
जालौन। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की स्कूटी के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद के निर्देशन में चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई शिवम सेंगर और पुलिस टीम बंगरा रोड स्थित छैपुला के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंगरा की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोककर चालक से वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने उक्त स्कूटी वृंदावन क्षेत्र से चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर मोहल्ला खटीकान निवासी इलियास को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इलियास शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ जालौन, औरैया तथा कोंच समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed