सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Speeding dumper runs over motorcycle two dead and one injured Victims returning after viewing Tazia

Orai Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

Fri, 26 Jun 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 26 Jun 2026 09:06 AM IST
सार

Orai News: उरई में मुहर्रम के बाद लौट रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दो की मौके पर मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Orai Speeding dumper runs over motorcycle two dead and one injured Victims returning after viewing Tazia
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला गणेशगंज निवासी बरकत (22), सौरभ खान (23) तथा मोहल्ला तालपुरा निवासी अरबाज शाह (20) के अवसर पर उरई में ताजिया और छड़ देखने गए थे।

विज्ञापन





तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे
देर रात करीब दो बजे तीनों एक ही बाइक से वापस कोटरा लौट रहे थे। एट रोड पर कोटरा की ओर से आ रहे मौरंग से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
बरकत और सौरभ खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरबाज शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मुहर्रम के मातमी माहौल के बीच हुई इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed