सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ramkishore Sahu declaring that a resounding victory would be achieved across all 52 seats

Kanpur: नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने भरी हुंकार, कहा- बुंदेलखंड की सभी 52 सीटों पर होगी प्रचंड

Fri, 26 Jun 2026 01:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार

Kanpur News: भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 52 विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लिया है। उन्होंने बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Ramkishore Sahu declaring that a resounding victory would be achieved across all 52 seats
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

विज्ञापन

संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को क्षेत्रीय कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

झांसी जाकर किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
रामकिशोर साहू को गुरुवार को भाजपा कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी की उत्तर जिला इकाई के पदाधिकारी झांसी स्थित उनके आवास पहुंचे और वहां उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, मनोज दिवाकर शामिल रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed