सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Budget should be allocated based on population.

Jalaun News: जनसंख्या के आधार पर आवंटित किया जाए बजट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Budget should be allocated based on population.
विज्ञापन
जालौन। दलित शोषण मुक्ति मंच का जिला सम्मेलन मोहल्ला नारोभास्कर में आयोजित हुआ। जिसमें दलितों की समस्याओं को उठाया गया। दलित शोषण मुक्ति मंच के प्रदेश संयोजक गोविंद नारायण वर्मा ने कहा कि कई पद खाली पड़े हैं, उन्हें भरा जाए। आरक्षण लागू किया जाए। कहा कि संसद और विधानसभा में जनसंख्या के आधार पर बजट आवंटित किया जाए। दलितों के विरूद्ध अत्याचार और छुआछूत को तत्काल समाप्त किया जाए। विश्वविद्यालयों में यूजीसी के वर्तमान मसौदे को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। दलितों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक अधिकारों को मजबूत करने पर भी बल दिया। भूमिहीनों को भूमि के पट्टे देने की भी मांग की है। इस मौके पर जिला संयोजक कमलेश कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed