सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bulldozers roared against encroachment in Kalpi for the second day as well.

Jalaun News: कालपी में दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared against encroachment in Kalpi for the second day as well.
विज्ञापन
कालपी। नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को भी जारी रहा। नोटिस और चेतावनी के बावजूद फुटपाथ से कब्जा न हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में टिन शेड ध्वस्त कर दिए। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानदारों का सामान भी मलबे में दब गया, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।




करीब दो दशक पहले भी नगर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। उस समय प्रशासन ने कई पक्के निर्माण तक ढहा दिए थे। धीरे-धीरे नगर फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गया। हाल ही में पालिका परिषद ने फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर से अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अभियान शुरू हुआ था। पहले दिन दुकानदारों को स्वयं कब्जा हटाने का मौका दिया गया। अतिक्रमण नहीं हटने पर रविवार को कई दुकानदारों को सामान हटाने तक का मौका नहीं मिला और टिन शेड तोड़े जाने से उनका सामान भी दब गया।
विज्ञापन
Trending Videos


कार्रवाई की चपेट में सबसे अधिक नुकसान राजेंद्र साहू की सब्जी दुकान, माखन चाट भंडार और प्रकाश मेडिकल स्टोर को हुआ। पालिका प्रशासन की टीम ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र से लेकर हरीगंज तिराहे तक अभियान चलाया। पूरे अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख गलियों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

टरननगंज में कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने के आरोप भी लगे। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि कुछ दुकानों पर सख्त कार्रवाई की गई जबकि सड़क पर बनी कुछ अन्य दुकानों को छोड़ दिया गया।

दमदमा में बिना कार्रवाई लौटे

नगर पालिका परिषद कार्यालय से शुरू हुआ बुलडोजर अभियान दमदमा क्षेत्र पहुंचकर धीमा पड़ गया। वहां प्रशासन ने केवल चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाने की बात कही और बुलडोजर वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed