सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad distributed certificates to the beneficiaries.

Jalaun News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad distributed certificates to the beneficiaries.
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित निषाद पार्टी की राजनीतिक एकता विशाल महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य डॉ. संजय कुमार निषाद ने शिरकत की। महारैली के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। झांसी और चित्रकूट मंडल के करीब 180 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिनमें जालौन जनपद के लगभग 40 लाभार्थी शामिल रहे।
Trending Videos

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सरकार निषाद समाज एवं मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 15 हजार लाभार्थियों को योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की सब्सिडी देकर आधुनिक तकनीक आधारित मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है लेकिन वे मत्स्य पालन करना चाहते हैं, उन्हें चार प्रतिशत ब्याज पर बिना गारंटी किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। केवल आधार कार्ड के माध्यम से केसीसी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं निषादराज बोट योजना के तहत बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को नाव समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा, बेटियों की शादी और आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सहायता भी दी जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, उद्यान, खाद्य विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग व मत्स्य विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मत्स्य विभाग के डीडी झांसी ज्ञानेंद्र सिंह, मत्स्य अधिकारी गिरीश त्रिपाठी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
उरई। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संजय निषाद ने पत्रकारवार्ता में कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बुंदेलखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पिछली बार बुंदेलखंड की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था, संगठन मजबूत न होने के कारण सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इस बार संगठन मजबूत हो चुका है और प्रत्याशी भी तैयार है। भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर पिछड़ा वर्ग के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण जिसको एक बार मिल जाए, उसे दोबारा छोड़ देना चाहिए ताकि दूसरे को भी हक मिल सके। उन्होंने कहा कि फूलनदेवी के नाम पर समाजवादी पार्टी केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि निषाद समेत पिछड़ों की उनकी पार्टी लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed