सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers are troubled by waterlogging at the intersection in the middle of the settlement.

Jalaun News: बस्ती के बीच तिराहे पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by waterlogging at the intersection in the middle of the settlement.
विज्ञापन
सिरसा कलार। विकासखंड कुठौंद के ग्राम जहटौली में बस्ती के बीच स्थित तिराहे पर नाली न होने से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई वर्षों से जमा गंदे पानी से गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
Trending Videos




लालू भास्कर के मकान के पास तिराहे पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे घरों और नालियों का पानी रास्ते में जमा हो जाता है। आधे गांव के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बरसात में यहां तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सीसी सड़क तो बनी लेकिन नाली नहीं बनाई गई। सड़क किनारे छोड़ा गया कट बड़े वाहनों के निकलने से चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मंदिर जाने, पेयजल भरने और दैनिक कार्यों के लिए लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी लंबा चक्कर लगाकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान और सचिव को समस्या बताई लेकिन केवल आश्वासन मिला। ग्राम पंचायत अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि गांव में क्रमवार नालियों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि तिराहे पर भी जल्द कार्य शुरू होगा, जिससे जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed