सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Businessman dies after car goes out of control and hits tree

Jalaun News: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, व्यापारी की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies after car goes out of control and hits tree
विज्ञापन
जालौन/ माधौगढ़। मां के साथ घर लौट रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला अस्पताल में घायल मां का इलाज चल रहा है। जानकारी पर दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान एक दिन के लिए बंद कर दिए।
Trending Videos



कस्बा निवासी चंदन कॉर्पोरेशन के मालिक पूर्व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतराम मिसुरया के पुत्र नीरज मिसुरया (47) अपनी मां संतोषी देवी (68) के साथ रविवार दोपहर कार से माधौगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के छह पुला के पास पहुंची तभी नीरज को झपकी आ गई, इससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, यहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल हरिशंकर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed