सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clash between two groups, woman injured.

Jalaun News: दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups, woman injured.
फोटो -20 घायल राजेश्वरी।
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
Trending Videos

थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम मदरा लालपुर निवासी संदीप पुत्र मलखे निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह उनके पड़ोसी राधेश्याम शराब के नशे में मोहल्ले में गाली-गलौज करने लगे। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को समझाकर लौट गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद राधेश्याम दोबारा उसकी मां के साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर राधेश्याम ने पत्नी माधुरी व बेटी सामनी के साथ मिलकर उसकी मां की पिटाई कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। घायल महिला राजेश्वरी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से माधुरी पत्नी राधेश्याम ने भी तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले में जुआ खेला जा रहा था। इसका विरोध करने पर राजेश्वरी और उसके बेटे संदीप ने गाली-गलौज की और धक्का दिया। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर दंपती व बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि घायल महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed