{"_id":"696fe470da1667c0f60ea75c","slug":"class-8-student-dies-after-falling-into-a-well-orai-news-c-224-1-ori1005-139423-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कक्षा आठ की छात्रा की कुएं में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कक्षा आठ की छात्रा की कुएं में गिरकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में कक्षा आठवीं की छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने गई थी, तभी वह कुएं में गिर गई।
रेढ़र थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी अवधेश कुमार की पत्नी प्रियंका बेटी प्रिंसी (14) व बेटा ऋषि के साथ गांव में रहती है। अवधेश नासिक में रहकर काम करता है। सोमवार को देर शाम प्रिंसी की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह शाम को गांव के ही मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी और कुछ देर बाद लौट रही थी। इस दौरान ही वह गांव के ही कुएं में गिर गई। वह कैसे गिरी यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
ताऊ अखिलेश ने बताई की प्रिंसी कक्षा 8 में पढ़ाई करती थी उसकी मौत से मां प्रियंका और भाई ऋषि का रो-रोकर बुरा रहा हाल है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
Trending Videos