सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DCM truck carrying laborers collides with dumper on Bundelkhand Expressway; 13 injured.

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में डंपर से भिड़ी मजदूरों से भरी डीसीएम, 13 घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
DCM truck carrying laborers collides with dumper on Bundelkhand Expressway; 13 injured.
फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब ढाई घंटे के अंतराल में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहले हुए डंपर हादसे के कारण एक्सप्रेसवे की एक लेन बंद थी और दोनों दिशाओं का यातायात एक ही लेन से संचालित कराया जा रहा था। इसी दौरान मजदूरों से भरी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर से भिड़ गई। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए, जिनमें आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया। सभी डीसीएम में अलीगढ़ से बैठकर महोबा लौट रहे थे।


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ क्षेत्र से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले करीब 45 मजदूरों को लेकर एक डीसीएम राठ-महोबा की ओर जा रही थी। इससे करीब ढाई घंटे पहले किमी संख्या 205 के पास डंपरों की टक्कर के कारण एक्सप्रेसवे की एक लेन बाधित हो गई थी। यातायात को सुचारू रखने के लिए दोनों दिशाओं के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े सात बजे डीसीएम किमी संख्या 207 औरेखी के पास पहुंची। इसी दौरान उसके आगे चल रहे वाहन की गति अचानक धीमी हो गई। टक्कर से बचने के लिए चालक ने वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम और डंपर दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद डीसीएम में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग वाहन में फंस गए। सूचना मिलते ही यूपी-112, एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में हमीरपुर के राजाराम (50), ज्ञानवती (45) मायारानी (40), देवेन्द्र (15) हमीरपुर के बसुरी पहाड़ी निवासी परदेशी (50) चालक प्रेमशंकर (45), पप्पू (50), अलीगढ़ के पनैहरा अतरौली निवासी मलखान (45), मथुरा निवासी हेल्पर धर्मवीर (32), अमर सिंह (30) रामगोपाल (50) किरन (30) महोबा जिले के पनवाड़ी के दादरी निवासी सुरेश चंद (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां से मलखान , किरन, सुरेश, देवेंद्र और राजाराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल परदेशी, ज्ञानवती, मायावती, पप्पू, अमरसिंह, रामगोपाल, प्रेमशंकर धर्मवीर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल चाना।


दो हादसों से मची अफरातफरी

लगातार दो बड़े हादसों के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस और राहत-बचाव दल ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। घटना के बाद काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।




हादसे के बाद मची चीत्कार टक्कर इतनी भीषण थी कि पलभर में डीसीएम चीखों और कराहों से भर गई। कोई अपने परिजन को पुकार रहा था तो कोई दर्द से तड़पते हुए मदद की गुहार लगा रहा था। कुछ देर पहले तक रोजी-रोटी की तलाश में सफर कर रहे लोगों की आंखों में अचानक खौफ और बेबसी उतर आई। मौके पर पहुंची राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसे के बाद का वह दृश्य हर किसी को झकझोर गया।

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

फोटो - 24 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम व ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed