सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai orai news crme

Jalaun News: 15 लाख रुपये के चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले में दो अधिकारियों पर विभागीय जांच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
orai orai news crme
विज्ञापन
उरई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि में हुए करीब 15 लाख रुपये के गबन के मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए दो विभागीय अधिकारी उप निदेशक कृषि सुशील कुमार उत्तम और भूमि संरक्षण अधिकारी अभिषेक चंद्रा के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। दोनों अधिकारियों पर वित्तीय नियंत्रण में शिथिलता बरतने और अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने के आरोप हैं।

मामले का खुलासा फरवरी माह में उस समय हुआ था, जब सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी सहित कुछ कर्मचारियों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से शिकायत कर बताया था कि उन्हें चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है, जबकि विभागीय अभिलेखों में भुगतान दर्शाया जा रहा है। शिकायत के बाद कराई गई जांच में करीब 15 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि उप निदेशक कृषि कार्यालय में तैनात लिपिक हर्ष वर्मा और भूमि संरक्षण विभाग के लिपिक श्यामजी ने कथित रूप से मिलीभगत कर चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि कर्मचारियों के खातों में भेजने के बजाय निजी खातों में स्थानांतरित कर दी। मामला उजागर होने के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति और कृषि भवन लखनऊ से आई जांच टीम ने मामले की जांच की। दोनों जांच रिपोर्टों में वित्तीय नियंत्रण और निगरानी में गंभीर लापरवाही की बात सामने आने पर शासन ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की।
प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप निदेशक कृषि सुशील कुमार उत्तम की जांच के लिए अपर निदेशक कृषि (भूमि संरक्षण) रमेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी अभिषेक चंद्रा के विरुद्ध जांच की जिम्मेदारी संयुक्त कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से कार्रवाई संबंधी पत्र प्राप्त हो गए हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed