{"_id":"69f79a4c71d27af7770f18d4","slug":"district-level-yogasana-sports-championship-will-be-held-on-17th-orai-news-c-224-1-ori1005-143779-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 17 को होगी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 17 को होगी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीवाईएसए) जालौन की कार्यकारिणी बैठक रविवार को कोषाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 मई को प्रस्तावित जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। नगर के मनिंद्रालय में आयोजन कराया जाएगा, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योगासन केवल खेल ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और अनुशासन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण विधा है, और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आगामी दो दिनों के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पंजीकरण कराने वाले एथलीटों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि वे बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सचिव शारदा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य आलोक खरे, मिथिलेश सिंह, निधि मोदी, रोहित सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos