सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver's body found buried under trolley, murder charge

Jalaun News: ट्रॉली के नीचे दबा मिला चालक का शव, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Driver's body found buried under trolley, murder charge
विज्ञापन
उरई। ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे चालक का शव दबा मिला। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक व मिट्टी माफिया पर हत्या कर शव को पहिया के नीचे दबा देने का आरोप लगाया है। रविवार शाम कोंच बस स्टैंड के पास परिजन ने शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को समझाया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। परिजनों का कहना है कि हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से रात में मिट्टी ढुलाई का काम करता था।
Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी राजेश कुमार (43) का शव ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे दबा मिला। परिजनों ने बताया कि राजेश पहले टेंपो चलाता था लेकिन कुछ समय से वह मोहल्ले के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। बताया कि शनिवार की रात नौ बजे वह घर से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव में मिट्टी भरने गया था। रात 12 बजे के आसपास उसके भतीजे ज्ञानेंद्र के मोबाइल पर किसी ने फोन किया कि उसके चाचा का ट्रैक्टर पलट गया और उनकी मौत हो गई है। ज्ञानेंद्र मौके पर पहुंचा तो ट्रॉली के पहिया के नीचे राजेश दबे थे और ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ा था। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक व मिट्टी माफिया ने मिलकर उनकी हत्या कर दी है और हादसा दिखाने के चक्कर में उसका शव पहिए के नीचे रख दिया गया है। सीओ का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल आनंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया चालक की मौत हादसे के कारण लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed