सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled by harassment, a young man attempted suicide.

Jalaun News: प्रताड़ना से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment, a young man attempted suicide.
विज्ञापन
उरई। साइबर थाने में दर्ज मामले में समझौता कराने के नाम पर युवक से तीन लोगों ने रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी रुपयों की मांगकर प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर युवक ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा अस्तबल निवासी कल्लू ने रविवार को एएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि मेरे पुत्र मुरसलीम व दूर के रिश्तेदार फैजान ने एक्सिस बैंक हमीरपुर में एक खाता खुलवाया था। जिसमें दोनों के सिम व खाते का गलत का गलत इस्तेमाल किया गया। जब जानकारी हुई तो मुरसलीम व फैजान ने साइबर थाना उरई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद कल्लू हाजी जालौन व तालिब ने उसे उरई बुलाया और शहर के बजरिया निवासी शादाब खां से मिलवाया। इसके बाद मामला निपटाने के नाम पर मेरे बेटे से तीन लाख रुपये ले लिए। तीनों लोगों ने 21 फरवरी को तीन लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जेल भिजवा देने की धमकी दी। जिससे आहत होकर बेटे मुरसलीम ने फंदा लगा लिया। जानकारी पर वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर उरई पहुंचे, यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शादाब, कल्लू व तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन







दरोगा की भूमिका संदिग्ध


प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजनों का आरोप है कि तीनों आरोपी एक दरोगा का नाम लेकर उनसे रुपये की मांग कर रहे थे। वह लगातार यह कर रहे थे कि अगर रुपये नहीं मिले तो उसे जेल भिजवा दिया जाएगा। इसी बात को लेकर वह इतना ज्यादा परेशान हो गया कि उसने जान देने का प्रयास किया। जिस दरोगा का नाम लेकर रुपये की मांग की जा रही थी, पुलिस उसकी भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed