सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eddie is upset to see the open box and dangling cables.

Jalaun News: खुले बॉक्स और लटकते केबल देखकर एडी नाराज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eddie is upset to see the open box and dangling cables.
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडल की अपर निदेशक (एडी) हेल्थ डॉ. सुमन ने जिले की प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी और खामियों पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बिजली के केबल लटकते पाए गए और बिजली बॉक्स खुले मिले। इस पर एडी हेल्थ ने उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos


एडी हेल्थ सबसे पहले महेबा ब्लॉक की चुर्खी पीएचसी पहुंचीं। यहां डॉ. राधेलाल कुशवाहा सहित अन्य स्टाफ मौजूद मिला, लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी कोर्ट ड्यूटी पर थे। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता जांची और पैथोलॉजी में जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने शुगर की जांच भी कराई। इसके बाद वे पीएचसी बाबई पहुंचीं, जहां स्टाफ यूनिफॉर्म में मिला। यहां नियमित लैब टेक्नीशियन न होने के कारण डॉट्स (टीबी) कार्यक्रम के एलटी से पैथोलॉजी जांचें कराई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी हेल्थ सीएचसी कालपी भी गईं, जहां एक प्रसूता भर्ती मिली। उन्होंने मरीज से भोजन व्यवस्था और स्टाफ द्वारा धनराशि मांगे जाने के संबंध में पूछताछ की। मरीज और तीमारदार ने किसी भी तरह की वसूली से इनकार किया। डॉ. सुमन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, ओपीडी संख्या और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज से कोई वसूली न हो और न ही बाहर की दवाएं या जांचें लिखी जाएं। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण में संयुक्त निदेशक झांसी डॉ. जयप्रकाश और एसीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed