फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly person injured after being hit by an unidentified vehicle dies during treatment

Jalaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured after being hit by an unidentified vehicle dies during treatment
कालपी बस स्टैंड के पास हुआ था हादसा, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कालपी बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

कानपुर नगर के करनलगंज निवासी महेश्वर उर्फ बउआ (65) शहर के बजरिया स्थित एक बेकरी में काम करते थे और वहीं रहते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह कालपी बस स्टैंड के पास स्थित शराब की दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर भतीजे रवि और राजू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि महेश्वर अविवाहित थे और लंबे समय से बेकरी में काम कर रहे थे। फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed