फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   KGBV students shine in divisional sports competition; many selected for the state level

Jalaun News: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में छाईं केजीबीवी की छात्राएं, कई का राज्य स्तर पर चयन

Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
KGBV students shine in divisional sports competition; many selected for the state level
फोटो-16-मंडलीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। स्रोत-विभाग
फोटो-16-मंडलीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। स्रोत-विभाग
विज्ञापन

= लंबी कूद में प्रतीक्षा, ऊंची कूद में नैंसी, गोला फेंक में आसरा और डिस्कस थ्रो में अनिक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
उरई। झांसी में आयोजित मंडल स्तरीय केजीबीवी खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) पिंडारी की छात्राओं का विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने छात्राओं का माल्यार्पण कर प्रमाणपत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में जालौन की छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। बालिका अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिक्षा ने तीसरा, 400 मीटर में दूसरा व 600 मीटर दौड़ में परी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस में जालौन की टीम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में प्रतीक्षा, ऊंची कूद में नैंसी, गोला फेंक में आसरा और डिस्कस थ्रो में अनिक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में नैंसी व नीलम, टेबल टेनिस में ममता व दिव्यांशी ने बेहतर प्रदर्शन किया। कुश्ती में शिखा, श्रेया और आंचल ने बाजी मारी। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में लंबी कूद और ऊंची कूद में खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में किंजल व संतोषी, टेबल टेनिस में धानी व अंशु, कुश्ती में पूनम व प्रिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में रुचि रखने वाली छात्राओं को निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलते रहने चाहिए। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।
उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ ही निरंतर अभ्यास कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन करने का लक्ष्य रखना चाहिए। विद्यालय की शिक्षिकाओं और स्टाफ ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




राज्य स्तर पर दम दिखाएंगी जालौन की बेटियां
उरई। झांसी में आयोजित मंडल स्तरीय केजीबीवी खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जालौन की कई छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। अंडर-14 वर्ग में बैडमिंटन में नैंसी व नीलम, टेबल टेनिस में ममता व दिव्यांशी व कुश्ती में शिखा, श्रेया व आंचल का चयन हुआ है।

वहीं अंडर-17 वर्ग में बैडमिंटन में किंजल व संतोषी, टेबल टेनिस में धानी व अंशु, कुश्ती में पूनम व प्रिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा मंडलीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो समेत विभिन्न स्पर्धाओं में जालौन की छात्राओं ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed