सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer's body found hanging

Jalaun News: फंदे पर लटका मिला किसान का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging
फोटो - 09 मृतक करन पाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कदौरा। शहादतपुर गांव में सोमवार देर रात किसान का शव घर के दरवाजे पर लगी बल्ली से फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और बन रहे मकान के निर्माण को लेकर काफी चिंतित रहते थे।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के शहादतपुर गांव निवासी करन पाल सिंह (55) कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और मकान के निर्माण को लेकर काफी चिंतित रहते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात को उसने घर के दरवाजे पर लगी लकड़ी की बल्ली में रस्सी का फंदा डाल लिया। सुबह परिजनों ने देखा कि उनका शव फंदे पर लटका हुआ है। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। बताया कि वह मजदूरी करता था। बताया कि उसके चार बेटे हैं, चारों बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि एक बेटी सीता भी है। व्यक्ति की मौत से पत्नी शकुंतला सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि फंदा लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed