सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire incident revealed, stubble was burnt, not wheat

Jalaun News: अग्निकांड का खुलासा, गेहूं नहीं, पराली जली थी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire incident revealed, stubble was burnt, not wheat
विज्ञापन
कालपी। महेवा ब्लॉक के पिपरौंधा गांव में मंगलवार को हुई आगजनी की घटना में खुलासा हुआ है। प्रारंभिक सूचना में जहां 40 बीघा गेहूं की फसल जलने की बात कही जा रही थी, वहीं जांच में सामने आया कि खेतों में केवल पराली जली थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि संबंधित खेतों की फसल एक दिन पहले ही हार्वेस्टर से काटी जा चुकी थी और खेत में केवल पराली बची थी।
Trending Videos

तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बताया कि राजस्व कर्मियों ने भी अपनी रिपोर्ट में पराली जलने की पुष्टि की है। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिजली निगम के अवर अभियंता नवीन सचान ने बताया कि एचटी लाइन से आग लगी या किसी ने लगाई, इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि घटना में केवल पराली जली है, फसल को नुकसान नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed