सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gas agency has run out of commercial cylinders for a week, causing problems for consumers

Jalaun News: गैस एजेंसी में एक सप्ताह से कॉमर्शियल सिलिंडर खत्म, उपभोक्ता परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gas agency has run out of commercial cylinders for a week, causing problems for consumers
फोटो - 06 इमिलिया बुजुर्ग गांव में बंद एजेंसी। संवाद
विज्ञापन
आटा। कदौरा ब्लॉक के इमिलिया बुजुर्ग स्थित इंडियन गैस एजेंसी में एक सप्ताह से कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति भी प्रभावित बताई जा रही है। बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ताओं को मैसेज तक नहीं मिल रहा। इससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
Trending Videos


शुक्रवार को एजेंसी पर पड़ताल के दौरान वहां ताला लटका मिला। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि, फोन पर बातचीत में एजेंसी प्रबंधक ने दावा किया कि बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर स्थिति इससे अलग नजर आई। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं और 22 तारीख तक नई खेप आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग व्यवस्था भी सही ढंग से काम नहीं कर रही है। फोन से बुकिंग कराने पर मैसेज नहीं आ रहा, जिससे यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि बुकिंग दर्ज हुई है या नहीं। इस अव्यवस्था के चलते लोगों को भटकना पड़ रहा है और घरों में गैस खत्म होने से रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है।

कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से कई दुकानों पर ताले लटक गए हैं, जबकि कुछ दुकानदार वैकल्पिक व्यवस्था कर किसी तरह काम चला रहे हैं। आटा निवासी मनीष, चंद्रशेखर, राकेश और अमीसा के रविंद्र ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से गैस खत्म पड़ी है। बुकिंग करने पर मैसेज नहीं आता और एजेंसी जाने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा, जिससे परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

इमिलिया बुजुर्ग स्थित इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर एक सप्ताह से उपलब्ध नहीं हैं। घरेलू सिलिंडर बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed