{"_id":"6a4166a9a2c40593130e03a0","slug":"house-catches-fire-due-to-short-circuit-household-belongings-reduced-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1005-146075-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
फोटो - 08 आग से जला पड़ा गृहस्थी का सामान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच में जुटी है।
ग्राम पचोखरा निवासी मकबूल खान के घर में अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। घर की खिड़की से धुएं का गुबार निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आग बढ़ने पर घर की महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। गृहस्वामी मकबूल खान ने बताया कि आग से फ्रिज, कूलर, कपड़े, अनाज सहित घर में रखा अन्य आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन
हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद परिवार का काफी सामान नष्ट हो जाने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।