पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transgender individuals robbed near DM and SP residences.

Jalaun News: डीएम व एसपी आवास के पास किन्नरों से लूट

Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Transgender individuals robbed near DM and SP residences.
फोटो - 17 शिकायती पत्र देने जाते किन्नर। संवाद
उरई। शहर में शनिवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे दो किन्नरों से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में 35 हजार रुपये, सोने की चेन और एक मोबाइल फोन था। घटना के बाद पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


नया पटेल नगर करसान रोड निवासी किन्नर करिश्मा और साक्षी जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरक्का में आयोजित रामलीला में पिछले कई दिनों से नृत्य कर रहे थे। बताया कि शनिवार रात कार्यक्रम समाप्त होने पर आयोजकों ने उन्हें 35 हजार रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि जैसे ही वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा के पास से पहुंचे कि दो बाइकों पर सवार छह लोग उनका पीछा करने लगे। जब वे शहर के अंदर एसपी और डीएम आवास के पास पहुंचे तो बाइक सवारों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसी दौरान स्कूटी धीमी होते ही बदमाशों ने बैग झपट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन वह पुलिस लाइन की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करिश्मा ने बताया कि बैग में 35 हजार रुपये, सोने की 10 ग्राम की चेन और एक मोबाइल फोन रखा था। उन्होंने बताया कि मोबाइल मार्च माह में 25,500 रुपये में खरीदा गया था। उनका कहना है कि वह नृत्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं और कड़ी मेहनत से कमाई गई रकम एक झटके में चली गई।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किन्नरों के साथ घटना हुई है तो शिकायत के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed