{"_id":"6a413c9e57fc5e341305b496","slug":"jalaun-youth-drowns-in-the-ganges-after-leaving-home-saying-he-was-going-to-kanpur-dies-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: कानपुर जाने की कहकर घर से निकला युवक गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: कानपुर जाने की कहकर घर से निकला युवक गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम
Mon, 29 Jun 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:02 AM IST
सार
Jalaun News: बिठूर में गंगा स्नान के दौरान हादसा हुआ। युवक रामपुरा के राजेंद्र नगर मोहल्ले का रहने वाला था।
विज्ञापन
राहुल वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-1 निवासी एक युवक की कानपुर के बिठूर में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह घर से जेई के साथ कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राहुल वर्मा (35) रविवार सुबह घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। उसके छोटे भाई छोटू वर्मा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे राहुल घर से निकला था।
विज्ञापन
परिजनों ने जब पूछा कि वह किसके साथ जा रहा है तो उसने बताया कि वह बिजली विभाग के जेई के साथ कानपुर जा रहा है। दोपहर में परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि राहुल कानपुर के बिठूर में गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया है। हादसे में उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
बताया कि राहुल रामपुरा बिजलीघर पर बिजली विभाग के ऑनलाइन कार्य से जुड़ा था तथा जगम्मनपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर भी कार्यरत था। उसकी मौत से पत्नी दीपाली और दोनों बच्चों देवांश तथा रिहान्स का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन कानपुर रवाना हो गए हैं।