पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mad scramble for trains; even 'Tatkal' offers no relief.

Jalaun News: ट्रेनों में मारामारी, तत्काल का भी नहीं सहारा

Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mad scramble for trains; even 'Tatkal' offers no relief.
फोटो-07 -उरई के आरक्षण काउंटर पर खड़े यात्री। संवाद
उरई। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों को आरक्षित टिकट के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि यात्रियों की आखिरी उम्मीद मानी जाने वाली तत्काल टिकट व्यवस्था भी उनका सहारा नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

उरई रेलवे स्टेशन पर रोजाना एसी और स्लीपर श्रेणी के तत्काल टिकट के लिए 20-20 टोकन बांटे जाते हैं, लेकिन इनमें से अधिकतम तीन या चार यात्रियों को ही टिकट मिल पाती है। सबसे अधिक मारामारी मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों में देखी जा रही है। उरई, कालपी और कोंच स्टेशनों पर आरक्षण सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद तत्काल टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई बार टिकट बनाते समय निर्धारित समय समाप्त हो जाता है, जबकि कई बार वेबसाइट की तकनीकी समस्या यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


केस-1-

जालौन निवासी आदर्श सिंह ने बताया कि उन्हें पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जाना था। उनका तीसरा नंबर था, लेकिन काउंटर पर पहुंचने तक ट्रेन फुल हो चुकी थी। झांसी से किसी दूसरी ट्रेन में टिकट बनाने का अनुरोध भी सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2-
रिनियां निवासी विवेक को अहमदाबाद के लिए एसी टिकट नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि वह दो दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। रेलवे स्टेशन पर सुबह तत्काल टिकट के समय लंबी कतारें लग रही हैं।

इन ट्रेनों में सबसे पहले भर रहे तत्काल टिकट
मुंबई और गुजरात मार्ग की ट्रेनों में तत्काल टिकट सबसे पहले खत्म हो रहे हैं। इनमें संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537), पुष्पक एक्सप्रेस (12533), पनवेल एक्सप्रेस (15065), उद्योगकर्मी एक्सप्रेस (12943), गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (15067), साबरमती एक्सप्रेस (19166 और 19168), पुणे एक्सप्रेस (12104) और उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) प्रमुख हैं।


वर्जन
तत्काल और एसी टिकटों की बुकिंग का समय निर्धारित है। पूरे देश में रेलवे की वेबसाइट एक साथ खुलती है, ऐसे में सीमित सीटों के कारण इक्का-दुक्का यात्रियों को ही टिकट मिल पाती है।

- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed