फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Injured farmer dies after 16 days of fighting for his life

Jalaun News: 16 दिन जिंदगी से जंग लड़ने के बाद घायल किसान ने तोड़ा दम

Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Injured farmer dies after 16 days of fighting for his life
उरई। कार की टक्कर से घायल किसान ने 16 दिन बाद दम तोड़ दिया। वह खेत से फसल देखकर लौट रहे थे, तभी हादसे में घायल हो गए थे। पुलिस टक्कर मारने वाले चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिनिया निवासी शिवसिंह पाल (45) की सड़क हादसे में घायल होने के 16 दिन बाद बुधवार को मौत हो गई। हादसा 12 जुलाई की दोपहर उस समय हुआ था, जब वह खेत से फसल देखकर अजनारी रोड के पास हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उनके पुत्र अनिल और विपिन बेहतर इलाज के लिए झांसी ले गए, जहां 16 दिन तक उपचार चला। परिजन के अनुसार हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद उन्हें घर ले आया गया। बुधवार को घर पर ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed