फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old woman and son beaten up over soil removal dispute

Jalaun News: मिट्टी हटाने के विवाद में वृद्धा और बेटे से मारपीट

Thu, 30 Jul 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old woman and son beaten up over soil removal dispute
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर में मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी परिवार पर 80 वर्षीय वृद्धा और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपियों पर घर अपने नाम कराने और एक लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम गायर निवासी ज्ञान देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 जून 2026 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बेटे सुनील कुमार के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संतोष, उसकी पत्नी आरती, बेटा सुमित कुमार, भतीजा राज और भाभी पिंकी एकराय होकर उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन


आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए घर में पड़ी मिट्टी हटाने का दबाव बनाया। जब बेटे सुनील ने कुछ समय देने की बात कही तो आरोपी उग्र हो गए और मां-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञान देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी घर अपने नाम कराने और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर एक लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। मामले की शिकायत उसने कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।


न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed