फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenage girl's body found hanging

Jalaun News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 30 Jul 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging
फोटो- 03 मृतका ज्योति की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर मोहल्ले में कांच के मंदिर के पीछे बुधवार दोपहर एक किशोरी का शव घर के आंगन में फंदे से लटका मिला। मौके पर मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम निनावली निवासी कलक्टर सिंह की पुत्री ज्योति (16) मां मंजेशी के निधन के बाद बचपन से ही मामा इंद्रपाल याज्ञिक के यहां नया पटेल नगर स्थित कांच के मंदिर के पास रह रही थी। वह इस वर्ष कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार दोपहर मामा इंद्रपाल जालौन स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी पर ड्यूटी पर गए थे, जबकि मामी आरती देवी पड़ोस में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। घर में ज्योति और उसका मानसिक रूप से कमजोर मौसेरा भाई शिवम मौजूद थे। बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे शिवम के सोने के दौरान ज्योति ने मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद कर आंगन में लगे लोहे के जाल से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। कुछ देर बाद घर लौटे मामा ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद शिवम ने दरवाजा खोला। आंगन में पहुंचने पर उन्होंने ज्योति को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह और मंडी चौकी प्रभारी नितेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी किसी युवक के संपर्क में थी। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 03 मृतका ज्योति की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो- 03 मृतका ज्योति की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed