सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Injured youth dies while being taken to Jhansi

Jalaun News: झांसी ले जाते समय घायल युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies while being taken to Jhansi
विज्ञापन
उरई। सड़क हादसे में घायल युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में उसके जीजा को भी गंभीर चोटें आईं थीं। दोनों शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिजनों ने दोनों को कानपुर में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर यहां से परिजन उन्हें झांसी ले जा रहे थे, यहां रास्ते में साले की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
Trending Videos



झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र के रगौली गांव निवासी शिव कुमार (33) अपने जीजा एट थाना क्षेत्र के कुरकुरू गांव निवासी अनिल कुमार के साथ शहर के राहिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक डिग्री कॉलेज के मोड़ पर पहुंची तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को कानपुर में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन शिवकुमार को शनिवार को झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम करता था। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed