सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of an old man who drowned in a canal was found three kilometers away.

Jalaun News: तीन किलोमीटर दूर मिला नहर में डूबे वृद्ध का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man who drowned in a canal was found three kilometers away.
विज्ञापन
कोंच। नहर में डूबे वृद्ध का घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर शव उतराता मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसडीआरएफ टीम भी तीन दिन से तलाश कर रही थी। वह टहलने गए थे, तभी गिरने से नहर में डूब गए थे।
Trending Videos

नदीगांव थाना क्षेत्र के कन्हरी गांव निवासी हरदयाल (60) 12 फरवरी को गांव के किनारे से निकली नहर किनारे घूमने निकले थे। तभी हाथ धोते समय गिरकर वह पानी में बह गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई थी लेकिन पता न चलने पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। टीम भी तीन दिन से तलाश कर रही थी। रविवार को वृद्ध का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर सिकरी-कटकरी के पास उतराता हुआ मिला। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed