सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The party will field candidates on all Panchayat seats - Anil Kudari

Jalaun News: पार्टी सभी पंचायत सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी - अनिल कुदारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The party will field candidates on all Panchayat seats - Anil Kudari
विज्ञापन
उरई। अपना दल (एस) ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की सभी पंचायत सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रदेश महासचिव (युवा मंच) ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव चौपाल लगाकर स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देगी और दबे-कुचले वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएगी। बैठक में राहुल ठाकुर, अनवार अली सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed