सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kusmilia-Chilli road incomplete, villagers' anger erupts

Jalaun News: कुसमिलिया-चिल्ली मार्ग अधूरा, ग्रामीणों का आक्रोश फूटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kusmilia-Chilli road incomplete, villagers' anger erupts
फोटो - 01 अधूरी पड़ी चिल्ली व कुसमिलिया को जोड़ने वाली सड़क में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के कुसमिलिया से चिल्ली गांव को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा है। इसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर दिखाई दिया। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने शेष सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की भी मांग उठाई। कुसमिलिया-चिल्ली मार्ग लगभग चार किलोमीटर लंबा है। यह सड़क क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग के बाद स्वीकृत हुई थी। ग्रामीणों को सड़क बनने की उम्मीद थी। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उनकी उम्मीदें टूट गईं। ठेकेदार पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने कुसमिलिया गांव की ओर करीब 500 मीटर सड़क अधूरी छोड़ी। चिल्ली गांव की ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्सा भी अधूरा है। बीच के हिस्से में सड़क का निर्माण पूरा किया गया। इससे सड़क किसी भी गांव के लिए पूरी तरह उपयोगी नहीं बन सकी। बरसात में दोनों ओर पानी भर जाने से आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन
Trending Videos


बरसात से पहले ही जलभराव की समस्या



ग्रामीण लालू और भारत लाल ने बताया कि अभी मानसून शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर गया है। कुसमिलिया गांव की ओर निचला क्षेत्र होने के कारण जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में बारिश शुरू होने पर हालात और बदतर हो जाएंगे। ग्रामीण भारत दलाल, वासुदेव, अमर सिंह, नारायण, पन्नालाल, उदल, श्यामलाल, किशोरीलाल, मलखान सिंह और पहला सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं हुई हैं। लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


अधूरी सड़क के लिए शासन से बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। - नंदकिशोर, एई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed