{"_id":"69f64cd5f7ec9427ec08dc3f","slug":"kuthaund-madhaugarh-road-blocked-for-compensation-of-ruined-crops-orai-news-c-224-1-ori1005-143735-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बर्बाद फसल के मुआवजा के लिए कुठौंद-माधौगढ़ मार्ग जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बर्बाद फसल के मुआवजा के लिए कुठौंद-माधौगढ़ मार्ग जाम किया
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सिंगटोली के पास कुठौंद- माधौगढ़ मार्ग पर नवादा, सिंगटोली, ऐकों, कुरेपुरा सहित नौ गांवों के सैकड़ों किसानों ने सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। जाम करीब चार घंटे तक चला, इससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने दो दिन में मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका।
प्रदर्शन कर रहे किसान श्री प्रकाश दीक्षित, राघवेंद्र दीक्षित, सौरभ और आलोक मिश्रा का आरोप है कि ओलावृष्टि के बाद उनकी फसलें बर्बाद हो गईं, सर्वे होने के बावजूद अधिकांश किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। 72 घंटे के भीतर भुगतान होना चाहिए था, जबकि 25 दिन से अधिक समय बीत चुका है। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की।
सूचना पर नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी से बता कर किसानों को दो दिन के भीतर मुआवजा खातों में भेजने का लिखित आश्वासन दिया।
Trending Videos