सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lawyers chanted slogans and submitted a memorandum to the Tehsildar over the assault on their colleague.

Jalaun News: साथी से मारपीट पर वकीलों ने की नारेबाजी, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lawyers chanted slogans and submitted a memorandum to the Tehsildar over the assault on their colleague.
फोटो-10-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
कालपी। बाराबंकी जनपद के हैदलपुर टोल प्लाजा पर साथी के साथ हुई मारपीट से अधिवक्ताओं में रोष है। शुक्रवार को घटना के विरोध में कालपी के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
Trending Videos

बताया गया कि बाराबंकी जनपद के एक अधिवक्ता अदालत का कार्य निपटाकर कार से कहीं जा रहे थे। हैदलपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने अधिवक्ता के साथ हाथापाई की। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की, लेकिन इस कार्रवाई से अधिवक्ता समुदाय संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज बाराबंकी के अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर ही प्रदर्शन कर दिया, जिससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध प्रदर्शन के चलते टोल कर्मचारी मौके से फरार हो गए और टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए टोल फ्री करना पड़ा। इस घटना की प्रतिक्रिया कालपी तक पहुंच गई।
शुक्रवार को अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता रामकुमार तिवारी, ग्यादीन अहिरवार, राजेश गुप्ता, राकेश द्विवेदी, श्रीराम बघेल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed