सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman's body found hanging, murder charge

Jalaun News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder charge
फोटो - 03 मृतक कमला देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के इकौना के मजरा निधान डेरा निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी कमला (25) का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के क्योटरा पतारा निवासी पिता छोटेलाल निषाद व अन्य हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व इकौना ग्राम के मजरा निधान डेरा निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ की थी। बताया कि उसके एक छह माह का पुत्र है। घटना से कुछ घंटे पूर्व उनकी पुत्री ने फोन व वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे संपर्क किया था। उस दौरान कमला ने ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुरालीजन परेशान कर रहे थे। पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि कमला ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में बंद करके फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed