सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder petition against girlfriend and her husband in murder of lover

Jalaun News: प्रेमी की हत्या में प्रेमिका व उसके पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Murder petition against girlfriend and her husband in murder of lover
विज्ञापन
पहाड़गांव। प्रेमी की हत्या करने के मामले में प्रेमिका व उसके पति के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त न होने के कारण आरोपियों को भागने का मौका मिला है। परिजन फिलहाल हत्या सुनियोजित तरीके से होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी अमित जाटव (24) कई वर्षों से अपने ताऊ मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के जनकपुरा मोहल्ला में रहता था। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से ऊमरी गांव की रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्ष 2025 में युवती की शादी कैलिया गांव में हुई थी। शादी के बाद भी युवक उससे मिलने आता था। 24 मार्च को भी युवक अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक से युवती से मिलने पहुंचा। तभी उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर खंदक में डाल दिया गया। शव की शिनाख्त न हो इसलिए आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसके शव को जला दिया था। 25 मार्च को लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो युवक अमित निकला। पिता गिरजा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने कैलिया निवासी प्रेमिका शीतला व उसके पति कुलदीप के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। इसमें महिला के पति का एक रिश्तेदार का बेटा भी शामिल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक ही बिना नंबर की बाइक लेकर कैलिया स्थित पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल लेने गया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के दोस्त मनीष ने बताया कि शीतला ने 24 मार्च को अमित को फोन करके बुलाया था। उसने समय भी दिया था कि अगर वह एक घंटे में नहीं पहुंचता है तो वह उसके घर पहुंच जाएगी। इसलिए अमित उसे लेकर शीतला से मिलने गया था। बताया कि अमित भी तनाव में था कि आज तक शीतला ने उससे कभी भी इस तरीके से बात नहीं की थी। मनीष का कहना है कि उसने कहा था कि वह भी उसके साथ चल रहा है लेकिन अमित ने मना कर दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी खंदक में शव फेंकने बाइक से गए। इसके बाद शव को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed