सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nephew dies in road accident a day before uncle's wedding.

Jalaun News: चाचा की शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में भतीजे की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nephew dies in road accident a day before uncle's wedding.
फोटो -29 मृतक दीपेश परिहार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
कोंच। चाचा की शादी की तैयारियों के बीच उस समय मातम छा गया, जब शादी से एक दिन पहले ही भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी का सामान लेकर रिश्तेदारों के साथ बाइक से लौट रहे युवक की गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से जान चली गई, जबकि बाइक सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरा करनपुर निवासी दीपेश परिहार (16) अपने परिवार के राजाबाबू (18), प्रिंस (17) और मौसेरे भाई शिवम (18) निवासी नीचे का पुरा नदीगांव के साथ एक बाइक से ग्राम तीतरा खलीलपुर अपने चाचा अंगत परिहार की शादी का सामान लेने गया था। गुरुवार दोपहर सामान लेकर लौटते समय गांव के पास ही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम, प्रिंस और राजाबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दीपेश के चाचा अंगत परिहार की शुक्रवार को शादी होनी थी। गुरुवार को घर में मंडप के खाने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक तीन भाइयों में मझला था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि कार को कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed