{"_id":"69cc20c8eba522b302024718","slug":"nsa-on-two-accused-of-cow-smuggling-orai-news-c-224-1-ori1005-142332-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गोवंश तस्करी के दो आरोपियों पर रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गोवंश तस्करी के दो आरोपियों पर रासुका
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में गोवंशीय पशुओं की तस्करी और प्रतिबंधित मांस के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों पर प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई की है। दोनों पहले से ही जिला कारागार में बंद हैं और जमानत कराने के प्रयास में लगे थे।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अराजी लाइन निवासी कल्ला उर्फ जावेद और असगर उर्फ अग्गस को पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की तस्करी करने के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में दोनों आरोपी जिला कारागार में हैं।
पुलिस के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को दोनों आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र के कुदरा बुजुर्ग गांव में प्रतिबंधित मांस की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इस घटना से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका बन गई थी।
आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पर रासुका की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, कल्ला उर्फ जावेद पर 18 और असगर उर्फ अग्गस पर 8 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ इसी तरह कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।
Trending Videos