सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   oraoi news orai crime

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकराई, फुफेरे भाइयों की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
oraoi news orai crime
फोटो - 03 मृतक पुष्पराज व नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। वह गाजियाबाद से चित्रकूट लौट रहे थे। दोनों के शवों की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी है। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos


चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के लोहड़िया खुर्द निवासी पुष्पराज (20) गाजियाबाद में बहन माधुरी के यहां कौशांबी जिले के भरवारी थाना क्षेत्र के पांडेय मऊ निवासी अपने फूफा के बेटे नितिन के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पुष्पराज के भाई रोहित मिश्रा ने बताया कि उनका भाई बुधवार की रात फुफेरे भाई के साथ बाइक से चित्रकूट अपने घर आने के लिए निकला था। वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते आ रहे थे, जैसे ही वह दोनों एक्सप्रेसवे के 174.6 किमी संख्या कैथेरी गांव के पास पहुंचे कि पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आई थीं। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने देखा तो दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि वह तीन भाई थे। उसकी मौत से मां मंजुला सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। नितिन परिवार में चार बहनों में अकेला था। उसकी मौत से पिता लल्लूराम पांडेय, मां रन्नो देवी, बहनों अंकिता, पुष्पा, ज्योति व पूजा आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।



भाई से ज्यादा थी दोनों के बीच दोस्ती

परिजनों ने बताया कि घर दूर होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रहते थे। इस पर बहन ने दोनों को अपने साथ बुला लिया। बताया कि दोनों एक साथ साथ ही स्कूल जाते और सारे काम करते थे। जैसे ही हादसे की जानकारी बहन माधुरी को लगी, वह तो अचेत होकर गिर पड़ी, उसके मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था कि भगवान तूने उसके दो अनमोल रतन उससे छीन लिए हैं।



वर्जन

हादसे में दोनों की मौत हुई है, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। दोनों बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। - राजीव कुमार शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed