{"_id":"69eb337464420f51d6076a98","slug":"jalaun-fire-flames-spread-across-a-5km-radius-fields-in-three-villages-reduced-to-ashes-panic-grips-farmers-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन में आग का तांडव: पांच किमी के दायरे में फैली लपटें, तीन गांवों के खेत जलकर खाक; किसानों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में आग का तांडव: पांच किमी के दायरे में फैली लपटें, तीन गांवों के खेत जलकर खाक; किसानों में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Jalaun News: जालौन के तीन गांवों में पांच किलोमीटर के दायरे में भीषण आग फैलने से भारी नुकसान हुआ है। आटा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें किसानों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं।
आग काे बुझाती दमकल और लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के संदी, आटा समेत अकोढ़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में लगी आग फैलकर बड़े इलाके में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग संदी गांव की तरफ से शुरू हुई और तेज हवा के चलते आटा क्षेत्र तक फैल गई। आग की ऊंची लपटें देख किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और देखते ही देखते सैकड़ों बीघा फसल के अवशेष आग की चपेट में आ गए।
Trending Videos
आटा निवासी किसान मन्नी साहू के खेत में रखे करीब पांच बीघा गेहूं के शैके जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। किसानों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और नलकूप चलाकर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काबू से बाहर हो गई। करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग से तीनों गांवों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बचाने में जुट गए हैं किसान
बड़ी संख्या में किसान खेतों में पहुंचकर फसल बचाने में जुट गए। सूचना मिलते ही आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग ने संदी, आटा और अकोढ़ी मोजे के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और किसान खेतों में डटे हुए हैं।

कमेंट
कमेंट X