सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two Dead, Three Injured in Tractor-DCM Collision

Kanpur: ट्रैक्टर और डीसीएम की टक्कर से दो की मौत, तीन घायल, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 24 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two Dead, Three Injured in Tractor-DCM Collision
राकेश शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के सेनपश्चिम पारा और रेलबाजार में गुरुवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की टक्कर से किसान और युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट भिजवाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos


सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के बगहा गांव निवासी राकेश शर्मा (50) खेती किसानी के साथ परचून दुकानदार थे। परिवार में पत्नी निर्मला, बेटा पवन है। वहीं चार बेटियां की शादी हो चुकी है। बेटे पवन ने बताया कि गुरुवार शाम पिता राकेश किराना का सामान लेने के लिए कर्मचारी विनोद और एक अन्य के साथ कार से कैंधा बाजार गए थे। वहां से शाम करीब सात बजे लौट रहे थे। अभी वह कैंधा और सेन पश्चिम पारा के बीच पहुंचे ही थे, कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रैक्टर ने चालक की ओर टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे राकेश, अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Two Dead, Three Injured in Tractor-DCM Collision
रोहित कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार रेलबाजार थानाक्षेत्र में बाबाकुटी बगाही निवासी रोहित कुमार (21) गुरुवार को दोस्त शिवम के साथ रामादेवी गया था। रात में लौटते समय सीओडी पुल से पहले तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज हैलट में चल रहा है। रोहित के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि कई साल पहले उनके भाई जयप्रकाश और भाभी बेबी की मौत हो चुकी है। भतीजा उनके पास रहकर औंधा में ट्रक रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था। हादसे के बाद दोनों घरों में चीखपुकार मच गई। सेनपश्चिम पारा और रेलबाजार पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed